


—
कुल सदस्य
3
मदद योजनाएं
₹50
न्यूनतम मदद
100%
पारदर्शी
24/7
ऑनलाइन सेवा
हमारे बारे में
अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट
माँ गंगा अवतरण के पतित पावन दिवस पर अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया है। माँ गंगा अवतरण का प्रसंग भारतीय पौराणिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है, जो त्याग, तपस्या और लोककल्याण का प्रतीक माना जाता है।
माँ गंगा के तरह अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का भी उद्देश्य है कि लोगों का कल्याण, मदद एवं अधिक से अधिक लोगों के मन में परोपकार की भावना उत्पन्न करना। ट्रस्ट में जन कल्याण की भावना हमेशा माँ गंगा की तरह अविरल बहता रहेगा।
भारत के सभी लोग — चाहे वे किसी भी जाति, धर्म से जुड़े हो, किसी भी व्यवसाय में लगे हो — अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट से जुड़कर लोगों का कल्याण कर सकते हैं।
ABJST पंजीकरण/सदस्यता — नियमावली
- 1.ABJST में पंजीकरण के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
- 2.ABJST में पंजीकरण के समय 18 से 62 वर्ष तक के सभी लोग पंजीकरण कर सदस्य बन सकते है
- 3.ABJST में एक बार पंजीकरण कर सदस्य बनने के पश्चात् आप 65 वर्ष तक ट्रस्ट के सदस्य बने रहेंगे
- 4.ABJST में आपके 65 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात आपके परिवार को आकस्मिक निधन मदद योजना का मदद नहीं दिया जाएगा
- 5.ABJST में आप चाहे तो लोगों के भलाई/कल्याण के लिए ट्रस्ट में मदद जारी रख सकते हैं
- 6.ABJST में पंजीकरण शुल्क ₹50 वार्षिक है
- 7.ABJST में पंजीकरण शुल्क ₹50 प्रत्येक वर्ष देना अनिवार्य है
- 8.ABJST में नवीनीकरण शुल्क ₹50 वार्षिक न देने पर सदस्यता समाप्त समझी जाएगी
- 9.ABJST में नवीनीकरण शुल्क प्रत्येक वर्ष पंजीकरण तिथि के दिन ₹50 देना अनिवार्य है
- 10.ABJST में नवीनीकरण शुल्क ₹50 न देने पर अगले माह ₹100 विलंब शुल्क लगेगा जिसे आप अगले माह नवीनीकरण शुल्क ₹50 के साथ जमा कर सकते है
- 11.ABJST में अगर आप पंजीकरण माह में वर्तमान माह का मदद नहीं करते हैं तो उसे आपका सदस्यता माह नहीं माना जाएगा
- 12.ABJST में आप जिस तिथि से पहला मदद प्रारंभ करेंगे उस तिथि से ही आपका लॉकिंग पीरियड का गणना होगा
- 13.ABJST में चाहे आप किसी भी मदद योजना से जुड़े हो आपको आकस्मिक निधन मदद योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को कम से कम ₹50 का मदद करना अनिवार्य है
- 14.ABJST में प्रत्येक महीने प्रत्येक योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को कम से कम ₹50 का मदद करना अनिवार्य है
- 15.ABJST में सदस्य के द्वारा मदद करना एवं मदद पाना सदस्य का कानूनी अधिकार नहीं है
- 16.ABJST में सदस्य के द्वारा मदद करना एवं मदद पाना सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य है न की कानूनी अधिकार है
- 17.ABJST में किसी भी सदस्य के द्वारा किसी भी मामले को कोर्ट में ले जाने का अधिकार नहीं है
- 18.ABJST में सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर समय परिस्थिति के अनुसार नियमों में संशोधन किया जा सकता है
- 19.ABJST में नियमों में जो भी संशोधन किए जाएंगे वे संशोधन पूर्व सदस्यों पर लागू नहीं होगा बल्कि नए नियम नए सदस्यों पर लागू किए जाएंगे
- 20.ABJST में किसी भी सदस्य के द्वारा संस्था, पदाधिकारी एवं नियम के विरुद्ध कोई अफवाह फैलता है या फैलता हुआ पाया जाता है तो उसकी सदस्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी
( यह नियमावली अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट में सभी योजनाओं के सुचारू संचालन एवं सदस्यों के हितों की सुरक्षा हेतु बनाई गई है )
हमारी योजनाएं
तीन मदद योजनाएं, एक परिवार
मार्ग दुर्घटना मदद
मार्ग दुर्घटना में घायल सदस्य को 24 घंटे के भीतर आवेदन पर आर्थिक मदद।
आकस्मिक निधन मदद
सदस्य के आकस्मिक निधन पर नॉमिनी/परिवार को आर्थिक मदद।
बेटी विवाह मदद
बेटी के विवाह पर आर्थिक मदद। विवाह से 30 दिन पूर्व आवेदन अनिवार्य।
प्रक्रिया
कैसे काम करता है?
सदस्य बनें
ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें, सदस्यता शुल्क जमा करें और सदस्य बनें।
मासिक मदद करें
जब किसी सदस्य को ज़रूरत हो, ₹50 न्यूनतम मदद करें। कोई बड़ी राशि नहीं।
मदद पाएं
आवेदन और भुगतान इतिहास की समीक्षा के बाद समुदाय से मदद मिलती है।
विश्वास
हम पर भरोसा क्यों?
ABJST पूरी तरह पारदर्शी है। हर लेनदेन, हर अनुरोध — सब कुछ सदस्यों के सामने।
सत्यापित अनुरोध
हर अनुरोध की एडमिन द्वारा दस्तावेज़ जांच होती है
पूर्ण पारदर्शिता
सभी भुगतान और योगदान सभी सदस्यों को दिखते हैं
सीधी मदद
पैसा सीधे ज़रूरतमंद सदस्य तक पहुँचता है
समान योगदान
हर सदस्य समान राशि देता है — कोई भेदभाव नहीं
